उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड…मौसम ने फिर ली करवट, देखें अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है, और प्रदेशभर में शुष्क मौसम ने ठंड में राहत दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में आठ मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे आसमान साफ रहेगा और चटक धूप खिलेगी। इस बदलाव से ठंड का असर कम होगा और लोग राहत की सांस लेंगे।

मंगलवार सुबह, मैदान से लेकर पहाड़ तक हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन जैसे ही दिन चढ़ा, बादल घिरे और शीतलहर ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम में सुधार आया, और शीतलहर का प्रभाव कम हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि आठ मार्च तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे ठंड से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

चमोली जिले में मंगलवार को मौसम ने कड़ा रुख अपनाया। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। इस कारण जिले में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद मौसम सामान्य हुआ और धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते फिर मौसम बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

बदरीनाथ धाम में अधिकतम तापमान माइनस आठ डिग्री, न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री, ज्योतिर्मठ में अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम माइनस एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया। औली में अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम माइनस दो डिग्री रहा। तापमान में आई इस गिरावट से लोग अपने घरों में दुबके रहे और ठंड से बचने के लिए आग तापते रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में