उत्तराखण्ड एक्सीडेंट जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड फिर कांपा… इस जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर कांप उठी। सोमवार देर रात प्रदेश में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय रहा। राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि रात करीब 10:05 बजे भूकंप के झटकों की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून से संपर्क किया गया। आईएमडी की ओर से बताया गया कि भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने के कारण यह उनके सिस्टम में दर्ज नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

प्रशासन द्वारा चिन्यालीसौड़, डुंडा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला और बड़कोट तहसीलों से भी जानकारी जुटाई गई, जहां कहीं भी भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए। सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य और सुरक्षित बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

आपदा प्रबंधन विभाग ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूलों और अन्य संस्थानों में भूकंप से निपटने को लेकर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल जिले में किसी भी प्रकार की क्षति की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

गौरतलब है कि हिमालयी राज्य उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। प्रदेश का अधिकांश हिस्सा भूकंपीय जोन-5 में आता है, जबकि उत्तरकाशी जिला जोन-4 और जोन-5 के अंतर्गत आता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1991 में उत्तरकाशी में आए 6.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में 653 लोगों की जान चली गई थी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में