उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण स्वास्थ्य

उत्तराखंड… इन अफसरों के हुए तबादले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में ट्रांसफर प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है, और इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं। विभाग ने कई जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) के पदों पर प्रशासनिक फेरबदल किया है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य जनता को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए विभागीय मूल्यांकन और कार्यक्षमता के आधार पर इन तबादलों को अंजाम दिया गया है। उनका कहना था कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही को बढ़ाने के लिए उठाया गया है, ताकि लोग समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  एनसीबी की बड़ी कार्रवाई... उत्तराखंड में फार्मा कंपनी में छापेमारी, प्रोडक्शन बंद

नए अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने जिलों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी तत्परता से काम करें। राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है, ताकि जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

इनके हुए तबादले:

1. डॉ. प्रवीण कुमार, प्रभारी CMO पौड़ी को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कार्यालय में प्रतीक्षारत रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... शिक्षकों के तबादलों को लेकर आई बड़ी अपडेट

2. डॉ. पीके चंदोला, CMO उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश को प्रमुख परामर्शदाता ऑर्थोपेडिक सर्जन उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश की जिम्मेदारी सौंपी गई।

3. डॉ. पारूल को CMO कार्यालय पौड़ी से प्रभारी CMO पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

4. डॉ. केके अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय रुद्रपुर को CMO उधमसिंह नगर बनाया गया।

5. डॉ. विनय कुमार त्यागी, उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर से हटाकर अपर CMO पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

6. डॉ. प्रताप सिंह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय देहरादून से हटाकर अपर CMO पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अमेंडमेंट बिल नहीं स्वीकार.. अधिवक्ताओं में आक्रोश, जलाई प्रतियां

7. डॉ. विजय सिंह को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर देहरादून से हटाकर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय कोटद्वार की जिम्मेदारी दी गई।

8. डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय बागेश्वर से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

9. डॉ. मनोज कुमार शर्मा को प्रभारी CMO उधमसिंह नगर से हटाकर CMO देहरादून का पद सौंपा गया।

यह बदलाव राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से किए गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में