उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में खौफनाक हादसा!…बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की गई जान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।  रामपुर रोड पर बेलबाबा से आगे सड़क से नीचे झाड़ियों में एक बाइक पड़ी मिली, जबकि पास ही दो युवक अचेत अवस्था में पड़े थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार हादसा देर रात होने की आशंका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गई और पेड़ से टकराने के बाद झाड़ियों में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सड़क से काफी नीचे झाड़ियों में जा पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन से लेकर PPP तक घमासान!...विधायक के आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत

बाइक का नंबर यूके 06 बीएन 8480 बताया गया है। टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बाइक के नंबर और अन्य माध्यमों से दोनों युवकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उनके स्वजन का पता लगाकर हादसे की सूचना देने की कार्रवाई भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन अफसरों की पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आई है। हादसा किस वजह से हुआ और उस समय बाइक की गति कितनी थी, समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में