उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड….यहां नहर में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। टिहरी जिले के चीला नहर में रविवार को एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को रेस्क्यू कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी...उत्तराखंड में अगले 72 घंटे भारी, रहें सतर्क

रविवार को एसडीआरएफ को सूचना मिली कि चीला नहर में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम की मदद की आवश्यकता है। इस सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल पर रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का कहर...बदरीनाथ हाईवे ठप, केदारनाथ यात्रा पर भी ब्रेक, प्रशासन अलर्ट

टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर चीला नहर से शव को सुरक्षित निकाला गया। शव की शिनाख्त के लिए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में