उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

किसी मां की गोद सूनी हुई तो किसी बहन का भाई छूटा… दो सड़क हादसों ने झकझोरा उत्तराखंड, 13 की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह कई परिवारों के लिए जिंदगीभर का दर्द लेकर आई। किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी के सिर से भाई का साया उठ गया। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में हुए दो भीषण सड़क हादसों ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। दोनों दुर्घटनाओं में कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। टिहरी के गूलर में यात्रियों से भरी बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई। वहीं, रुद्रप्रयाग में बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों स्थानों पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

गूलर में बस हादसे ने ली नौ लोगों की जान

टिहरी जिले में मंगलवार 17 नवंबर की सुबह करीब 4:30 बजे हरिद्वार से चमोली के कर्णप्रयाग जा रही यात्री बस गूलर बाजार के पास अनियंत्रित होकर गूलर पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए ढालवाला और एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से भी अतिरिक्त टीमें भेजी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की मातृशक्ति के लिए खुशखबरी!... पांच लाख महिलाओं को दो किस्तों में मिलेगी आर्थिक मदद

दुर्गम रास्ते और कठिन परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद 26 घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी नौ लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। मृतकों में उत्तर प्रदेश के संभल निवासी विक्की (37), पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी राजरॉय (56), बस चालक रुद्रप्रयाग निवासी राजेंद्र सिंह (48), परिचालक टिहरी निवासी अनुज भंडारी (27), कीर्तिनगर निवासी पुन्नू (55), चमोली निवासी सुशील प्रताप सिलोडी (55), मध्य प्रदेश निवासी दीपक गुप्ता (55) और विकास गुप्ता तथा संभल निवासी रोहित कश्यप (35) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कस्टडी में युवक की मौत!... SOG प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

एसएसपी श्वेता चौबे ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सड़क पर तीव्र ढलान वाला मोड़ हादसे की वजह प्रतीत हो रहा है। इस दौरान क्रैश बैरियर भी बस को रोकने में प्रभावी साबित नहीं हुआ। जांच में यह बात भी सामने आई कि दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स 31 अक्टूबर को ही समाप्त हो चुका था।

रुद्रप्रयाग में बोलेरो खाई में गिरने से चार की मौत

दूसरा दर्दनाक हादसा रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार देर रात बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर हुआ। पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग सहित पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रातभर चले रेस्क्यू अभियान में खाई में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा... खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 6 की मौत की खबर, 20 को निकाला

हादसे में रांसी निवासी कुंवर सिंह (60), मदन सिंह (40), देड़ा निवासी सूरत सिंह (42) और दादा गैड़ बस्ती, रांसी निवासी बलवीर सिंह (70) की मौत हो गई। वहीं, उम्मेद सिंह राणा (52) और राजेंद्र सिंह (56) का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल लविश राणा (25), वंशिका (8), उर्मिला देवी (33) और पूजा (34) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्रदेश में एक ही सुबह हुए इन दो बड़े हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसों के बाद एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा इंतजामों, वाहन संचालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में