उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

पीएम सूर्य घर योजना में चमका उत्तराखंड… देश के टॉप राज्यों में हुई एंट्री

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और हरित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया आज जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा भविष्य की जरूरत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखंड ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य तय समय से पहले ही पूरा कर लिया है। इसके साथ ही कुल निर्धारित लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत कार्य भी पूरा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 से अब तक उत्तराखंड ने सौर ऊर्जा क्षमता में करीब 10 गुना वृद्धि दर्ज की है और राज्य में लगभग 290 मेगावाट क्षमता के रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह उपलब्धि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने यूपीसीएल, ऊरेडा, क्षेत्रीय अधिकारियों और अभियान से जुड़े सभी विभागों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता टीम उत्तराखंड के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए गए ‘सौर कौथिग’ जैसे जन-जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से लोगों में सौर ऊर्जा को लेकर जागरूकता बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने CEEW की टीम के योगदान की भी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ सोलर संयंत्र लगाना नहीं, बल्कि हर नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा अभियान से जोड़ना है। सौर ऊर्जा के अधिक उपयोग से लोगों के बिजली खर्च में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, CEEW के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अरुणाभ घोष, पिटकुल के प्रबंध निदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक जी.एस. बुदियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में