उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड सनसनीखेज…जंगल में इस हालत में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुरई वन क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से वन विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुबह गश्त के दौरान वन कर्मियों को जंगल में खून के निशान और चप्पल मिली थीं। इसके बाद तलाश करने पर युवक का शव बरामद हुआ। घटनास्थल के आसपास बाघ के पगचिह्न मिलने से प्रथम दृष्टया युवक की मौत बाघ के हमले में होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात...चालक ने एसपी पर तानी पिस्टल और चला दी गोली

जानकारी के अनुसार, खटीमा के सुरई वन क्षेत्र की बीट संख्या-5 के पास वन कर्मियों को खून के धब्बे और एक जोड़ी चप्पल दिखाई दी। मौके से 90 नेपाली रुपये भी बरामद हुए। वन कर्मियों ने खून के निशानों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर काले रंग का पायजामा मिला। इसके बाद जंगल में तलाश अभियान तेज किया गया। इसी दौरान कंपार्टमेंट संख्या-47 में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव के आसपास बाघ के पगचिह्न भी मिले हैं। आशंका है कि बाघ ने युवक पर हमला करने के बाद उसे घसीटकर जंगल के भीतर ले गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अब सड़क पर लगेगा पहाड़ी जायकों का तड़का!...भट्ट की चुड़कानी से मंडुवे के मोमोज तक, 17 फूड वैन तैयार

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उप प्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा के अनुसार, युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला जंगली जानवर के हमले का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस की मदद से मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहले 9,700 फिर 50 हजार की मांग!...हल्द्वानी में रिश्वतखोर कानूनगो सस्पेंड

वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर जंगल में गश्त बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को वन क्षेत्र में न जाने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं, सत्रहमील पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे खटीमा उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस और वन विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में