उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

अब सड़क पर लगेगा पहाड़ी जायकों का तड़का!…भट्ट की चुड़कानी से मंडुवे के मोमोज तक, 17 फूड वैन तैयार

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी। उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को बाजार में नई पहचान दिलाने और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नैनीताल जिले में नई पहल शुरू की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में नारी शक्ति सम्मेलन के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों और सहकारिताओं को 17 फूड वैन (वे-साइड ईटरी) की सौगात दी गई। इन फूड वैन के जरिए अब पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पहाड़ के पारंपरिक पकवानों का स्वाद मिलेगा। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार का नया अवसर भी प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  न मां से बिछड़ने का गम छिपा पाए, न आंसू रोक पाए योगी!...अंतिम विदाई का भावुक कर देने वाला दृश्य

ग्रामोत्थान (REAP-UGVS) परियोजना के तहत शुरू की गई इस योजना में प्रत्येक फूड वैन की कीमत करीब 10 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें राज्य सरकार की ओर से 60 प्रतिशत यानी 6 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी, जबकि महिला समूहों को केवल 4 लाख रुपये वापस करने होंगे। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे के मार्गदर्शन में तैयार इस योजना का लाभ जिले के सभी आठ विकासखंडों के महिला समूहों और सहकारिताओं को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने फूड वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैन में मंडुवे के मोमोज, भट्ट की चुड़कानी, भट्ट के डुबके, गहत की दाल के डुबके, मंगोड़ी और भांग की चटनी जैसे पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध होंगे। इससे पर्यटकों को उत्तराखंड के स्थानीय खानपान का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों में सुस्ती पर डीएम का बड़ा एक्शन... अफसरों को फटकार, बैठाई जांच

इस योजना से महिला समूहों के साथ स्थानीय किसानों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। मंडुवा, भट्ट और गहत जैसे स्थानीय अनाज और दालों की मांग बढ़ने से किसानों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिल सकेगा। महिला समूह स्थानीय उत्पादों से व्यंजन तैयार कर सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी समेत इन 6 इंस्पेक्टरों का अब बदल गया ठिकाना!... जानिए किस जिले में संभालेंगे नई कमान

राज्य सरकार का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। 17 फूड वैन की शुरुआत से महिलाओं को व्यवसाय संचालन और बिक्री का अवसर मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को पर्यटन से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में