उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… यहां दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने और लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और प्रशासन की चिंता लगातार बढ़ रही है।

इसी कड़ी में कोटद्वार के विकासखंड एकेश्वर की मवालस्यूं पट्टी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सासौं में शनिवार सुबह दहशत का माहौल बन गया। प्रार्थना सभा के दौरान अचानक दो गुलदार स्कूल परिसर के पास पहुंच गए, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

बताया गया कि उसी समय गांव के वाहन चालक शुभम रावत टैक्सी कैब से वहां से गुजर रहे थे। उनकी नजर स्कूल की चहारदीवारी के पास घूम रहे दो गुलदारों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर ग्रामीणों को सतर्क किया और लगातार कार का हॉर्न बजाया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

ग्रामीणों की आवाज और हॉर्न की तेज ध्वनि सुनकर दोनों गुलदार जंगल की ओर भाग गए। सहायक अध्यापक विकास चंद्र कैंथोला ने बताया कि सूचना मिलते ही बच्चों को तुरंत सुरक्षित तरीके से कक्षाओं में पहुंचाया गया। अचानक हुई इस घटना से बच्चे काफी डरे और सहमे हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सोमवार और मंगलवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में