उत्तराखंड सरकार ने नए साल 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी इस कैलेंडर में राज्य में कुल 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं।
इसमें खास बात यह है कि हरेला और ईगास-बग्वाल का अवकाश इस बार भी जारी रहेगा। इसके अलावा होली पर दो दिन का अवकाश निर्धारित किया गया है।
2025 के सार्वजनिक अवकाश में निम्नलिखित प्रमुख तिथियां शामिल हैं:
– गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी
– महाशिवरात्रि: 26 फरवरी
– होली (होली दहन): 13 मार्च
– होली: 14 मार्च
– हरेला: 16 जुलाई
– ईगास-बग्वाल: 1 नवंबर
– ईद-उल-फितर: 31 मार्च
– रामनवमी: 6 अप्रैल
– महावीर जयंती: 10 अप्रैल
– आंबेडकर जयंती: 14 अप्रैल
– गुड फ्राइडे: 18 अप्रैल
– बुद्ध पूर्णिमा: 12 मई
– ईद-उल-जुहा: 7 जून
– मुहर्रम: 6 जुलाई
– रक्षाबंधन: 9 अगस्त
– स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त
– ईद मिलाद: 5 सितंबर
– गांधी जयंती और दशहरा:2 अक्टूबर
– वाल्मीकि जयंती: 7 अक्टूबर
– दीपावली: 20 अक्टूबर
– गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर
– गुरु नानक जयंती: 5 नवंबर
– क्रिसमस:25 दिसंबर
इस कैलेंडर में सभी महत्वपूर्ण त्योहारों और अवकाशों की तिथियों को शामिल किया गया है, जिससे सरकारी कर्मचारियों और जनसाधारण को भविष्य की योजनाओं में आसानी होगी।