उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!… 8 जिलों में बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, लेकिन सप्ताह के मध्य में पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद गुरुवार को आठ पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एक केस में जेल, दूसरे में नया मुकदमा!... उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ीं, अब किस मामले में फंसीं?

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों बारिश की गतिविधियां सीमित हैं। हालांकि, कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ रही हैं। फिलहाल तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर कांपी धरती...ये जिला रहा केंद्र, लोगों में दहशत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर!... अफसरों के तबादलों के लिए सिर्फ 6 दिन

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए तापमान में गिरावट आ सकती है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में