उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

पहले धक्का, फिर बेरहमी से पिटाई… सड़क पर तड़पता छोड़कर चले गए साथी! CCTV से खुला राज

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सीसीटीवी फुटेज से घटना का खुलासा हुआ है। फुटेज में दो युवक अपने एक साथी को धक्का देकर गिराते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दिए। इसके बाद दोनों उसे सड़क किनारे छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे और युवक को हिलाने-डुलाने के बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर की सुबह पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में राजा-रानी वेडिंग प्वाइंट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे तक शिनाख्त का इंतजार किया। पहचान नहीं होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर कांपी धरती...ये जिला रहा केंद्र, लोगों में दहशत

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें घटना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई। उपनिरीक्षक जयवीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, 19 अक्टूबर की रात करीब 10:56 बजे तीन व्यक्ति सड़क पर साथ जाते दिखाई दिए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने साथी को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क किनारे गिर पड़ा। इसके बाद धक्का देने वाले व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की, जबकि दूसरा साथी पास में खड़ा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं को मिलेगी जाम से राहत?... सीएम धामी ने किया बाईपास का निरीक्षण

कुछ देर बाद दोनों युवक उसे सड़क किनारे छोड़कर चले गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद वे दोबारा मौके पर लौटे और युवक को हिलाकर देखा, लेकिन फिर वहां से फरार हो गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि धक्का देने और मारपीट के कारण युवक की मौत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!... 8 जिलों में बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। धारा 105 गैर-इरादतन हत्या से संबंधित है, जबकि धारा 3(5) एक ही आशय से कई लोगों द्वारा किए गए कृत्य से जुड़ी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में