उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

जनता की शिकायतों में देरी नहीं चलेगी!… CM धामी ने अधिकारियों को दिया स्पष्ट संदेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर कांपी धरती...ये जिला रहा केंद्र, लोगों में दहशत

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं और प्रस्तावित कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  भतीजे की मौत, चाचा का सनसनीखेज खेल!... भाई को फंसाने के लिए दी हत्या की झूठी सूचना

इस दौरान सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, दीपक मेहरा और मोहन पाठक सहित कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा और उपजिलाधिकारी मोनिका सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में