उत्तराखण्ड खेल गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड के खिलाड़ी अब खुश!…पदक विजेताओं को जल्द सरकारी नौकरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही सीधे नौकरी देने की तैयारी में है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आउट ऑफ टर्न जॉब का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने का आश्वासन दिया है और इसे इस महीने 25 फरवरी को कैबिनेट में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

प्रदेश में पिछले साल आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। खिलाड़ियों ने कुल 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया। सरकार की नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी देने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड सिग्नल!... अगले तीन दिन परीक्षा की घड़ी, रहें सतर्क

हालांकि, राष्ट्रीय खेलों के एक साल बाद भी विजेता खिलाड़ियों को अभी तक नौकरी नहीं मिल पाई है। खेल विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव पहले ही कार्मिक विभाग को भेजा था, लेकिन यह पिछले काफी समय से लटका हुआ है। अब कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद पदक विजेताओं को नौकरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में