उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

एक केस में जेल, दूसरे में नया मुकदमा!… उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ीं, अब किस मामले में फंसीं?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर राज्यपाल और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की छवि धूमिल करने के आरोप में नगर कोतवाली देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की शिकायतों में देरी नहीं चलेगी!... CM धामी ने अधिकारियों को दिया स्पष्ट संदेश

पुलिस के अनुसार, मोती बाजार निवासी सागर ने शिकायत में बताया कि सीबीआई कोर्ट के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। आरोप है कि वीडियो में उर्मिला सनावर मीडिया के सामने एक राज्य के राज्यपाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और एक महिला के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक आरोप लगा रही हैं। शिकायतकर्ता ने इससे संबंधित व्यक्तियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने और समाज में भ्रम व वैमनस्य फैलने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!... 8 जिलों में बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 352, 353 और 356 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच निरीक्षक राकेश रावत को सौंपी गई है।

इससे पहले 25 अक्टूबर को हरिद्वार के रानीपुर थाने में दर्ज एक अन्य मुकदमे में उर्मिला सनावर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी ने सोशल मीडिया पर कथित अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उर्मिला सनावर के खिलाफ अब तक कुल 11 मुकदमे दर्ज होने की बात कही गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में