उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड…अब धरातल पर धामी कैबिनेट, मंत्रियों को मिली जिम्मेदारियां

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने जनता तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अगले 45 दिनों तक कैबिनेट मंत्री अलग-अलग जिलों में कैंप लगाकर जनता के बीच सक्रिय रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अभियान का नाम रखा गया है “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा”।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

शासन आदेश के अनुसार वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार और टिहरी, गणेश जोशी को उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली, वन मंत्री सुबोध उनियाल को देहरादून और पौड़ी, महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य को नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ तथा सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

अभियान के दौरान मंत्री न केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे, बल्कि जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने और जनता की समस्याओं को सुनकर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। अभियान के पूरा होने के बाद सरकार मंत्रियों से उनके कार्यों का फीडबैक भी लेगी, जिससे जमीनी स्तर पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में