उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’… नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। शुक्रवार को देहरादून के सेलाकुई मुख्य बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के समीप आयोजित कार्यक्रम में नेताओं के पहुंचते ही उनके समर्थक अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते दो गुटों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और माहौल गरमा गया। स्थिति बिगड़ती देख चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!...वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

न्याय यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के मंच पर पहुंचते ही कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद हरक सिंह रावत के समर्थकों ने भी नारे लगाने शुरू कर दिए। दोनों पक्षों की नारेबाजी के बीच कुछ कार्यकर्ताओं में तीखी बहस भी हुई। इससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी आज हल्द्वानी दौरे पर!...जानें कहां-कहां जाएंगे और क्या है पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस के भीतर गुटीय खींचतान के बीच चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने आगे आकर कार्यकर्ताओं को समझाया। उनके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और कार्यक्रम आगे बढ़ सका। कार्यक्रम के समापन के बाद न्याय यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए स्वारना नदी पुल तक निकाली गई, जहां यात्रा का समापन हुआ। न्याय यात्रा के दौरान सामने आई इस गुटबाजी ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को एक बार फिर उजागर कर दिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में