उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…अब खंडहर में मिली महिला की लाश, जताई जा रही ये आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में खौफनाक घटना सामने आई है। राजधानी में पुराने खंडहर के अंदर महिला का शव बरामद हुआ है। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस हत्या की संभावना पर संज्ञान ले रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात!...इस ट्रेन को मिली हरी झंडी, आसान होगा सफर

जानकारी के अनुसार  राजधानी देहरादून में चूना भट्ठा के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी और एसएसपी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस मृत महिला की शिनाख्त करने और मामले की जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात...प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल बताई जा रही है। शव मिलने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र की है, जबकि शव जिस स्थान पर मिला वह देहात पुलिस क्षेत्र में आता है। मौके पर एसपी देहात जया बलूनी, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल मौजूद हैं और मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में