उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड…इस विभाग में महाफेरबदल, अधिकारियों की कुर्सियां हिलीं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच तबादलों का दौर तेज हो गया है। शासन और परिवहन विभाग ने एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात तथा गृह जिलों में कार्यरत कार्मिकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए हैं। इस फेरबदल में तीन संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) और नौ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) समेत कुल 75 कार्मिकों को इधर से उधर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपका वोट कहीं गलत तो दर्ज नहीं हो रहा?... EVM और VVPAT की हकीकत बताएगा चुनाव आयोग!

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अल्मोड़ा में तैनात अनिता चंद को सहायक परिवहन आयुक्त मुख्यालय बनाया गया है। वहीं, पौड़ी में आरटीओ के पद पर तैनात द्वारिका प्रसाद को अल्मोड़ा भेजा गया है। इसके अलावा अल्मोड़ा में तैनात नंद किशोर को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), पौड़ी के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ने लगी सूखी ठंड...कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

इसी क्रम में एआरटीओ मनीष तिवारी को काशीपुर, संदीप वर्मा को विकासनगर, विपिन कुमार सिंह को ऋषिकेश, रावत सिंह को हल्द्वानी, अशीत कुमार झा को टनकपुर, मनोज बगोरिया को अल्मोड़ा, आशीष भटगाई को विकासनगर, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट को कोटद्वार और निखिलेश ओझा को कर्णप्रयाग में तैनाती दी गई है।

वहीं, परिवहन मुख्यालय स्तर से भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इसके तहत 33 परिवहन कर अधिकारियों, नौ संभागीय निरीक्षकों और 21 उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। चुनाव से पहले विभाग में किए गए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने और लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कार्मिकों को बदलने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में