उत्तराखण्ड

नैनीताल के DM हटाए गए, अल्मोड़ा के DM को मिली नई कमान!… इन अधिकारियों की भी बदली तैनाती

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को IAS और PCS अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा समेत कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। सबसे बड़ा बदलाव नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों को लेकर हुआ है।

जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को उनके वर्तमान पद से हटाकर शासन में अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...धामी कैबिनेट ने लिए ये महत्वपूर्ण निर्णय

इसके साथ ही विनीत तोमर को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह इससे पहले कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अन्य IAS अधिकारियों में निधि यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के साथ उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, दीप्ति सिंह को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।*

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी मोर्चे पर उतरने से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल!... कई थानों के प्रभारी इधर से उधर

शासन ने PCS अधिकारियों की तैनाती में भी फेरबदल किया है। कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी देहरादून से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार भेजा गया है। पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार और वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा के साथ नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपका वोट कहीं गलत तो दर्ज नहीं हो रहा?... EVM और VVPAT की हकीकत बताएगा चुनाव आयोग!

शासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार संभालने के बाद इसकी आख्या शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

 

ADVERTISEMENTS Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में