उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बढ़ने लगी सूखी ठंड…कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का रुख बदलने के साथ ही सूखी ठंड का असर तेज होने लगा है। प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में कोहरा छाने की संभावना से सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों के अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कोहरे को लेकर संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी मोर्चे पर उतरने से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल!... कई थानों के प्रभारी इधर से उधर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के DM हटाए गए, अल्मोड़ा के DM को मिली नई कमान!... इन अधिकारियों की भी बदली तैनाती

मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से सुबह के समय दृश्यता कम होने की आशंका है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी कोहरे के साथ ठंड का असर बढ़ सकता है। खासकर सुबह और देर रात बाहर निकलने वाले लोगों को अधिक ठंड महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं आपका नाम भी वोटर लिस्ट से गायब तो नहीं?... चुनाव से पहले प्रशासन ने मतदाताओं को किया अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में