उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…इस दिन सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर चल रहे असमंजस को खत्म कर दिया है। सरकार ने आदेश जारी कर महावीर जयंती अब 30 मार्च 2026, सोमवार को रखने का निर्णय लिया है। इससे पहले यह छुट्टी 31 मार्च, मंगलवार के लिए घोषित की गई थी। अब 31 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

दरअसल, सरकारी कैलेंडर में महावीर जयंती 31 मार्च को रखी गई थी, लेकिन जैन कैलेंडर के अनुसार महावीर जयंती 30 मार्च को है। इसीलिए सरकार ने इसे संशोधित कर सही तारीख पर छुट्टी की घोषणा की।

इस बदलाव से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक लंबा वीकेंड बन गया है। 29 मार्च रविवार पड़ रहा है और अगले दिन 30 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी होने से कर्मचारियों को लगातार दो दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?...नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह त्योहार हर साल हिंदी पंचांग के अनुसार चैत्र मास की त्रयोदशी (13वें दिन) को पड़ता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर में मार्च या अप्रैल में आता है। महावीर जयंती अहिंसा और शांति का संदेश देती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

भगवान महावीर को मोक्ष प्राप्ति के मार्गदर्शक और जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर के रूप में माना जाता है। वे ईसा पूर्व छठी शताब्दी में भारत में रहते थे और उन्हें जैन धर्म के आदर्श और महत्वपूर्ण धार्मिक शिक्षक के रूप में सम्मानित किया जाता है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में