उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड…24 घंटों में भूकंप का चौथा झटका, दहशत में लोग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिला रहा। इससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। यह राज्य में पिछले 24 घंटों में चौथा भूकंप था।

शुक्रवार को भी तीन बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, और अब शनिवार को भी सुबह 7:41 बजे 2.7 तीव्रता का झटका आया। इसके कुछ ही देर बाद, 8:19 बजे 3.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस हुआ। इसके बाद, पौने ग्यारह बजे भी छोटे झटके आए, जिनसे लोग भयभीत हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव

इस महीने राज्य में भूकंप की घटनाओं की संख्या चार हो चुकी है। 10 जनवरी को बागेश्वर जिले में भी 2.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। यह लगातार भूकंप के झटके उत्तराखंड के लोगों में चिंता का कारण बन गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल-प्रियंका की एंट्री से मचेगी सियासी हलचल!... 2027 के रण से पहले कांग्रेस का बड़ा प्लान तैयार

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इन भूकंपों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर हल्की थी, लेकिन इनका असर स्थानीय लोगों पर काफी पड़ा है। पिछले महीने भी राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिससे भूकंपीय गतिविधियों के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में