उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… इन अफसरों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में IAS, PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी। इसी क्रम में अब दो अन्य अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शुद्धीकरण पर सियासी भूचाल!... राहुल के वार पर धामी का करारा पलटवार

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, IAS अधिकारी कर्मेंद्र सिंह को अपर सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं PCS अधिकारी अजयवीर को डोईवाला स्थित गन्ना-चीनी मिल का अधिशासी अधिकारी बनाया गया है।

दरअसल, हरिद्वार जमीन घोटाला प्रकरण की जांच के दौरान दोनों अधिकारियों के नाम सामने आए थे। इस मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। शासन की ओर से दोनों अधिकारियों को निलंबित भी किया गया था। इसके बाद से दोनों अधिकारी नई तैनाती का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस...हल्द्वानी को सीएम धामी का बड़ा तोहफा

अब शासन की ओर से नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद दोनों अधिकारियों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। कर्मेंद्र सिंह को महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में जिम्मेदारी मिली है, जबकि अजयवीर को डोईवाला गन्ना-चीनी मिल का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकी...सड़क पर गिरा मलबा-बोल्डर; यातायात बंद

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में