हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार, 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि अधिवेशन को भव्य और सफल बनाया जा सके। अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा।
अधिवेशन में दुग्ध संघ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही संगठन की गतिविधियों और अब तक की उपलब्धियों को भी साझा किया जाएगा।



