उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा हादसा…कार खाई में समाई, पांच की मौत की खबर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एक ईको कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ने लगी सूखी ठंड...कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

जानकारी के अनुसार हादसा यहां पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मार्ग पर कलवाड़ी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे के समय वाहन में कई लोग सवार थे। दुर्घटना में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  आपका वोट कहीं गलत तो दर्ज नहीं हो रहा?... EVM और VVPAT की हकीकत बताएगा चुनाव आयोग!

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में