उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड को मिले इतने नायब तहसीलदार… 13 बेटियों ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पाने वालों में 13 बेटियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियों की यह सफलता प्रदेश की अन्य युवतियों को भी सरकारी सेवाओं में आने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी जिम्मेदारी सीधे आम लोगों की जमीन, आजीविका और अधिकारों से जुड़ी होती है। इसलिए नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से संबंधित मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता और धैर्य से सुनें तथा उसे संबंधित प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की सही जानकारी दें, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम विवाह के बाद हैवान बना पति!...हल्द्वानी में घायल विवाहिता का दर्दनाक वीडियो वायरल

धामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाए। आपदा के समय राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सही आकलन कर पीड़ित परिवारों तक समय पर राहत पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें अधिवेशन में होगा बड़ा मंथन!...दूध उत्पादकों के हितों पर रहेंगी नजरें

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को भ्रष्टाचार से दूर रहने की हिदायत देते हुए कहा कि बिना किसी दबाव या सिफारिश के नियमों के अनुसार काम करें। राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से अपनी कार्यशैली में सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सजा देशभर के हुनर का बाजार!... सरस आजीविका मेले का भव्य आगाज

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। अधिकारियों को विशेष रूप से उन लोगों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए, जिनकी पहुंच केवल तहसील स्तर तक होती है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में