उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… 1300 पंचायत घरों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने पंचायत घरों के निर्माण को गति देने के लिए राज्य स्तर पर दी जाने वाली धनराशि को दोगुना करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पंचायती राज विभाग ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद यह प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

वर्तमान में राज्य सरकार पंचायत घर निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की सहायता देती है, जबकि केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए 20 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं। राज्य अंश की कम राशि के कारण कई ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंचायती राज विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप राज्य की ओर से दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1300 से अधिक पंचायत घरों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से 803 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां अब तक पंचायत घर का निर्माण नहीं हो सका है, जबकि कई अन्य पंचायतों में मौजूद भवन जर्जर अवस्था में हैं। इस संबंध में सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में