उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… सरकार ने अब इन कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों के हित में लगातार बड़े फैसले ले रही है। उपनल कर्मचारियों और वन विभाग के दैनिक श्रमिकों के बाद अब न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों को बड़ी राहत मिली है।

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशानुसार कृषि सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 8,300 रुपये से 12,391 रुपये कर दिया गया है। इस निर्णय का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

गौरतलब है कि कृषि सहायकों ने लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग की थी। इस पर गंभीरता दिखाते हुए मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप यह वृद्धि की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि न्याय पंचायतों में कार्यरत कृषि सहायक राज्य में किसानों तक सरकारी योजनाओं और तकनीकी जानकारियों को पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें उचित पारिश्रमिक देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

मंत्री ने यह भी कहा कि मानदेय वृद्धि से कृषि सहायकों को आर्थिक सहारा मिलेगा और वे और अधिक उत्साह के साथ किसानों की सेवा कर सकेंगे। इस फैसले के बाद प्रदेशभर के कृषि सहायकों ने राज्य सरकार और मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में