उत्तराखण्ड गढ़वाल स्थानान्तरण हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड…पुलिस महकमे में बंपर तबादले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से महकमे में बंपर तबादले किए गए हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

एसएसपी हरिद्वार कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, एक ही थाने में निर्धारित समयावधि पूरी कर चुके 76 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से दूसरे थाना और कोतवाली क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है। तबादला आदेश में पुलिसकर्मियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक कांस्टेबल प्रीतपाल सिंह सैनी, प्रदीप कुमार, विजय नेगी, अंकित कुमार, योगेन्द्र सिंह, बलवन्त सिंह, हंसलवीर, उत्तम सिंह, दशरथ सिंह, हरिप्रकाश और महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कोतवाली नगर भेजा गया है। वहीं वीरेंद्र सिंह चौहान, सुबोध शर्मा, रणवीर सिंह और महिला कांस्टेबल अनीता थापा को कनखल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  31 साल से दबा था जमीन का मामला... आयुक्त की जनसुनवाई में खुली पूरी कहानी

गजेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र सिंह रौतेला, कृष्ण कुमार और दीपक चौहान को श्यामपुर में नई तैनाती मिली है। राकेश सिंह नेगी, तेजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह और महिला कांस्टेबल अंजिता पंवार को रानीपुर भेजा गया है। इसी तरह प्रदीप सिंह नेगी, अजय सिंह पंवार, गोपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह तोमर, सौरभ सिंह, सचिन कुमार और खजान सिंह चौहान को सिडकुल में तैनाती दी गई है। ज्वालापुर में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। सुशील कुमार, सतेन्द्र रावत, राहुल धनिक, सुमित, विनोद रावत, उम्मेद सिंह, मनोज असवाल, अरविन्द नेगी, प्रदीप सिंह, शीशपाल राणा और ब्रजमोहन सिंह को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ज्वालापुर भेजा गया है। वहीं नवीन चन्द्र, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह, संजय कुमार, अजय, सुनील चौहान और हिमांशु पंत को बहादराबाद में नई तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027...सामने आया बड़ा अपडेट, जानें पूरा प्लान

विवेकानन्द, बारु सिंह तोमर, सुनील दत्त, बलवीर सिंह और महिला कांस्टेबल पूनम को रुड़की भेजा गया है। सिद्धार्थ कुमार और विकास थापा को गंगनहर, हरिओम और अरविन्द चन्देल को भगवानपुर, शाह आलम और विकास त्यागी को कलियर, शूरवीर को बुग्गावाला, जबकि डोडी सिंह चौहान और संजय कुमार को लक्सर भेजा गया है। इसके अलावा मनीष कुमार, नसीबुद्दीन और नरेन्द्र सिंह राणा को पथरी, नाजिम, महेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह और महिला कांस्टेबल कविता बहुगुणा को खानपुर, मौ. आबिद, तनवीर अली और सौरभ नौटियाल को मंगलौर तथा राजेश सेमल्टी, जितेन्द्र कुमार और परम सिंह को झबरेड़ा में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर दौड़ा डंपर!... 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

पुलिस विभाग की ओर से किए गए इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य लंबे समय से एक ही थाना क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के साथ-साथ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना है। स्थानांतरित सभी पुलिसकर्मियों को आदेश के अनुपालन में तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में