उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्वास्थ्य

उत्तराखंड…कोरोना बढ़ा रहा चिंता, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। राजधानी देहरादून में मंगलवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं, जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता और निगरानी तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सुहागिनों की निगाहें आसमान पर!... जानें उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, देहरादून के विकासनगर क्षेत्र की 20 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. चंदन सिंह ने बताया कि महिला अस्पताल में नियमित जांच के लिए गई थी, जहां उसकी कोरोना जांच की गई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ठंड की एंट्री!... दो धामों में बर्फ गिरी, 50 KM की रफ्तार से हवाएं और बारिश का अलर्ट

दूसरा मामला सहसपुर मेन बाजार से सामने आया है, जहां 45 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाया गया है। डॉ. सीएस रावत ने जानकारी दी कि मरीज में खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण थे, जिसके बाद उसने जांच कराई और संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल-प्रियंका की एंट्री से मचेगी सियासी हलचल!... 2027 के रण से पहले कांग्रेस का बड़ा प्लान तैयार

तीसरी संक्रमित 41 वर्षीय महिला जलवायु विहार टावर क्षेत्र की निवासी है। महिला में हल्के लक्षण हैं और वह फिलहाल होम आइसोलेशन में है।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि कोरोना के प्रति लापरवाही न बरतें, आवश्यक सावधानियां बरतें और लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच कराएं।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में