उत्तराखण्ड गढ़वाल धर्म/संस्कृति हिल दर्पण

सुहागिनों की निगाहें आसमान पर!… जानें उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद

खबर शेयर करें -

पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामना के साथ सुहागिन महिलाएं गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। इस पर्व पर महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को करवा चौथ की पूजा और कथा करेंगी। इसके बाद रात में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के साथ पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत का पारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या केस में हाईकोर्ट का बड़ा मोड़!... पति को गिरफ्तारी से राहत नहीं

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में चांद निकलने के समय में कुछ मिनटों का अंतर रहेगा। अनुमान के अनुसार, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में रात 7:57 बजे, नैनीताल में 7:59 बजे और टिहरी में रात 8 बजे चंद्रमा के दर्शन होने की संभावना है। वहीं, देहरादून, रुड़की और ऋषिकेश में रात 8:02 बजे तथा हरिद्वार में रात 8:03 बजे चंद्रोदय का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के 8 महीने बाद उजड़ गया सुहाग!... सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

करवा चौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह बना हुआ है। महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की तैयारी कर रही हैं और रात में चंद्रमा निकलने का इंतजार करेंगी। हालांकि, स्थानीय मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण चंद्रमा के वास्तविक दर्शन के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में