उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून पिथौरागढ़ राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान…मंच पर भिड़े नेता, तीन को नोटिस, एक को पद से हटाया

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड  में मंगलवार को कांग्रेस के “परिवर्तन संकल्प सम्मेलन” के दौरान बड़ा राजनीतिक विवाद हो गया। कार्यक्रम में उस समय तनाव बढ़ गया जब पिथौरागढ़ में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना नगरकोटी के भाषण में पार्टी के स्थानीय मुद्दों और निकाय चुनाव को लेकर की गई टिप्पणियों को  विधायक मयूख महर पर अप्रत्यक्ष हमला माना गया।

इस पर विधायक मंच पर ही नाराज हो गए। हालात तब और बिगड़ गए जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पंत ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बहस और बढ़ गई। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल स्थिति संभालने मंच पर पहुंचे, लेकिन तब तक विधायक मयूख महर अपने समर्थकों के साथ सभागार छोड़ चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी!... मॉनसून की एंट्री से पहले मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

विधायक के बाहर जाते ही उनके समर्थकों ने भी सभागार छोड़ दिया और इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने “मयूख महर मुर्दाबाद” के नारे लगाए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। बाद में स्थिति को नियंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  घूस की गड्डी हाथ में, सामने विजिलेंस... सरकारी जेई की ऐसे खुली पोल, दूसरा अफसर भी रडार पर

बाहर आकर विधायक मयूख महर ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ मंच पर राजनीतिक साजिश के तहत माहौल बनाया गया और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई, इसलिए उन्होंने सम्मेलन का बहिष्कार किया।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने घटना को गंभीर विवाद मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं के बीच गलतफहमी का परिणाम है और स्थिति को जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अपने संगठनात्मक कार्यक्रम जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बाथरूम में नहा रही थी युवती...तभी वीडियो बनाने लगा पड़ोसी, आ गई भीड़ और फिर...

हालांकि, बाद में पार्टी नेतृत्व ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए महेन्द्र सिंह लुंठी, दीपक लुंठी और भावना नगरकोटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भावना नगरकोटी को पद से हटाते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में