उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल हिल दर्पण

100 फीट गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर… पेड़ों ने बचाई जान; 1 की मौत, 14 घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में फरीदाबाद निवासी 24 वर्षीय सुमित पाल सिंह की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हुए हैं। छह यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में हरियाणा, फरीदाबाद और दिल्ली के पर्यटक सवार थे। वाहन यूपी नंबर का बताया जा रहा है। यह वाहन मुक्तेश्वर से भवाली की ओर आ रहा था। रामगढ़ क्षेत्र में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब एक किलोमीटर आगे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद टेंपो ट्रैवलर पैराफिट तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन पेड़ों पर जाकर अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरंग में अचानक गूंजा धमाका...फिर आया मौत का सैलाब; 9 श्रमिकों की मौत, 6 की तलाश

हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लगातार बारिश के बीच जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई काफी गहरी होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जवानों ने खाई में उतरकर घायलों को एक-एक कर बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... पुलिस के इन जांबाजों को मिलेगा बड़ा सम्मान

सीओ भवाली रविकांत सेमवाल के अनुसार, हादसे के बाद यात्रियों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है। एक यात्री वाहन के नीचे दबा हुआ था, जिसे निकालने के लिए कटर की मदद से वाहन को काटने का काम किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल यात्रियों को रामगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट...नैनीताल में 14 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

हादसे में मृतक

  • सुमित पाल सिंह (24), निवासी फरीदाबाद

हादसे में घायल

मनीष कुमार (25), नंदिनी (22), तुषार कुमार (21), लक्ष्मी (27), मयंक (17), प्रदीप कुमार (26), रितिका (23), हर्ष वर्मा (26), पायल (22), आनंद (27), अजय (25), अंजलि (22), मिस्टी (10 माह) और यश कुमार (27) घायल हुए हैं।

सुरक्षित निकाले गए यात्री

धर्मेंद्र (24), डॉली (25), अंजलि (23), धीरज (25), अंकित (26) और सोनिया (23) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में