आपदा उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

सुरंग में अचानक गूंजा धमाका…फिर आया मौत का सैलाब; 9 श्रमिकों की मौत, 6 की तलाश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में गुरुवार शाम हुए भीषण हादसे में नौ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य की तलाश जारी है। हादसे में घायल 12 श्रमिकों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है और एक श्रमिक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

हादसा 13 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे हुआ। उस समय सुरंग में 25 से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। बताया गया कि परियोजना की 3.5 किलोमीटर लंबी सुरंग में करीब 1.8 किलोमीटर भीतर ग्रेविटी प्वाइंट पर पैकिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई और सुरंग के ऊपरी हिस्से से पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा अंदर आ गया। देखते ही देखते सुरंग में अफरातफरी मच गई और कई श्रमिक मलबे और पानी की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान से बरसेगी आफत!... उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड निवासी प्रत्यक्षदर्शी निस्तरा भिंगरा ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि हादसे के वक्त सुरंग में सेटेरिंग का काम किया जा रहा था। अचानक तेज आवाज के बाद पानी और मलबे का तेज बहाव आया, जिससे श्रमिक इधर-उधर छिटक गए। उन्होंने बताया कि वह भी पानी और मलबे में बहते हुए सुरंग के बाहर की ओर आए और इस दौरान मलबे में धंसते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट...नैनीताल में 14 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

हादसे के बाद एनडीआरएफ समेत अन्य बचाव दलों ने राहत अभियान शुरू किया। एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक जायरा के अनुसार, सुरंग के भीतर पानी, दलदल और ऑक्सीजन की कमी के कारण रात में अभियान को रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह बचाव अभियान दोबारा शुरू किया गया और लापता श्रमिकों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  दमुवाढूंगा में वर्षों के संघर्ष का अंत करीब!... ड्रोन सर्वे के बाद अब जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक

घायलों में 10 का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर, एक का श्रीनगर और एक का पीपलकोटी में चल रहा है। हादसे में प्रभावित अधिकांश श्रमिक बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।

444 मेगावाट क्षमता वाली विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण टीएचडीसी-एनटीपीसी की ओर से किया जा रहा है। परियोजना का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हादसा निर्माणाधीन सुरंग के उस हिस्से में हुआ, जहां पैकिंग का कार्य चल रहा था।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में