उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड…कांग्रेस ने इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के द्वितीय चरण में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की आशंकाओं के बीच उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा स्तर पर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कांग्रेस ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर कार्यों के समन्वय और निगरानी के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर से जारी सूची में उधमसिंहनगर, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी और चमोली समेत विभिन्न जिलों की विधानसभा सीटों के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता की स्थिति में पार्टी स्तर पर सहयोग उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज...14 साल की किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

उधमसिंहनगर जिले में जसपुर विधानसभा के लिए अनुपम शर्मा और मुशरफ हुसैन, काशीपुर में राजेन्द्र पाल सिंह और मुकुल बलुटिया, बाजपुर में सतीश नैनवाल और संदीप सहगल, गदरपुर में हेमन्त बगडवाल और गुरजीत सिंह गित्ते, रुद्रपुर में गणेश उपाध्याय और त्रिनाथ विश्वास, किच्छा में हमेश खर्कवाल और मोहन खेड़ा, सितारगंज में सरवियार खान और परिमल राय, नानकमत्ता में सुमित्तर भुल्लर और सुभाष बेहड़ तथा खटीमा में संदीप चीमा और वरुण कपूर को जिम्मेदारी दी गई है।

नैनीताल जिले में लालकुआं के लिए संजय किरोला, हल्द्वानी में दर्शन कुमार कोली, इन्दू मान और इन्द्रपाल आर्य, कालाढूंगी में पुष्कर जैन और शंकर दत्त जोशी तथा रामनगर में मधु सांगुड़ी, राजेन्द्र सिंह भंडारी और ललित बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश में सड़क पर बिछी मौत की तार!... मां-बेटी ने जैसे ही रखा कदम, दोनों की चली गई जान

हरिद्वार जिले में हरिद्वार विधानसभा के लिए तेलू राम और रविश भाटीजा, रुड़की में धीरेन्द्र प्रताप और राजीव चौधरी, भगवानपुर में अनिल भाष्कर, कलियर शरीफ में अशोक धीमान, अरविन्द प्रधान और सागर मनवाल, झबरेड़ा में संजय पालीवाल, ज्वालापुर में संदीप चौधरी और अनिता शर्मा, हरिद्वार ग्रामीण में संजय शर्मा, वीरेन्द्र पोखरियाल और ओम प्रकाश सती, रानीपुर में राव शेर अहमद और प्रदीप चौधरी तथा खानपुर में नीरज त्यागी और परिणय प्रताप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

देहरादून जिले में विकासनगर के लिए गौरव चौधरी और भूपेन्द्र नेगी, सहसपुर में संजय जैन और संजय कनौजिया, धर्मपुर में राजेन्द्र शाह और सुनीता प्रकाश, रायपुर में सूर्यकान्त धस्माना और सुमेन्द्र बोहरा, राजपुर में सोनिया आनन्द और रितेश छैत्री, मसूरी में राकेश नेगी और अमेन्द्र विष्ट तथा ऋषिकेश में राजीव महर्षि, राजेश वालिया और दर्शन लाल को एसआईआर अभियान की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट...IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; कई सड़कें बंद

इसके अलावा उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा में श्याम सिंह चौहान, पौड़ी की श्रीनगर विधानसभा में मनोज रावत और राकेश मिया तथा चमोली की बद्रीनाथ विधानसभा में वीरेन्द्र सिंह रावत, कुंवर सजवाण और अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस का कहना है कि विधानसभा स्तर पर तैनात किए गए नेता और पदाधिकारी एसआईआर प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और पात्र मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी होने पर उनके स्तर से आवश्यक सहयोग किया जाएगा। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान सक्रिय रहने और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज होने को सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में