अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

धू-धूकर जली कार…छह लोगों की ऐसे बची जान, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी-रानीखेत मार्ग पर देर रात एक कार अचानक आग का गोला बन गई। मॉलरोड स्थित चाइना व्यू से करीब दो किलोमीटर आगे हुए इस हादसे में कार सवार छह लोगों की जान बाल-बाल बची। सभी लोग हरियाणा के करनाल निवासी बताए जा रहे हैं और रानीखेत की ओर जा रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार लपटों में घिर गई। हालांकि, सवारों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कल कालाढूंगी में जुटेगी नारी शक्ति...मुख्यमंत्री धामी करेंगे सम्मान सम्मेलन में शिरकत

जानकारी के मुताबिक, करनाल निवासी छह लोग कार संख्या HR 05BJ 7012 से रानीखेत आ रहे थे। देर रात उनकी कार रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर चाइना व्यू से करीब दो किलोमीटर आगे पहुंची ही थी कि अचानक वाहन में आग लग गई। शुरुआती दौर में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार से उठती लपटों ने आसपास मौजूद लोगों को भी सकते में डाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजमा, मंडुवा और झंगोरा से बदलेगी पहाड़ की तकदीर!...गौचर मेले में धामी ने बताई बड़ी योजना

कार में आग लगते ही सभी छह सवार बाहर निकल आए और तत्काल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर रानीखेत अग्निशमन केंद्र की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक वाहन बुरी तरह जल चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  छठ और वीकेंड ने बिगाड़ा ट्रैफिक का गणित... हल्द्वानी में कई रूट डायवर्ट, जीरो जोन लागू

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझाई। अभियान में अग्निशमन कर्मी नरेश जोशी, संदीप सिंह, महिपाल सिंह और रमेश सिंह शामिल रहे। हादसे में सभी छह लोगों के सुरक्षित बचने से बड़ा हादसा टल गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में