उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बदला मौसम… ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; अब कैसा रहेगा मौसम?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम के करवट लेते ही पहाड़ से मैदान तक ठंड का असर महसूस होने लगा है। रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित प्रदेश की ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं निचले इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई।

देहरादून और मसूरी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के किसी भी जिले में बारिश के आसार नहीं जताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धू-धूकर जली कार...छह लोगों की ऐसे बची जान, मची चीख-पुकार

मौसम में बदलाव के बावजूद तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य या उससे नीचे बना हुआ है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। यही वजह है कि सुबह और रात के समय अपेक्षित ठंड अभी महसूस नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 में सत्ता बचाने की तैयारी तेज... भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने उत्तराखंड संगठन को किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पर्वतीय जिलों की घाटियों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम शुष्क रहने के साथ सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सर्दी का असर और तेज हो सकता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में