उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… इस सीट पर भाजपा की शानदार जीत, कांग्रेस को करारी मात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। रुद्रप्रयाग जिला पंचायत के बजीरा वार्ड में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीता बुटोला ने कांग्रेस प्रत्याशी नीलम बुटोला को 1111 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। जीत के बाद विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हाई-वोल्टेज ड्रामा…सीनियरिटी दरकिनार, हाईकोर्ट में बवाल!

उपचुनाव 20 नवंबर को संपन्न हुआ था। यह सीट पूर्व जिपंस बिमला बुटोला के आकस्मिक निधन के कारण खाली हुई थी। बजीरा वार्ड ओबीसी श्रेणी में आता है और इस बार इसमें भाजपा व कांग्रेस से एक-एक प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा। भाजपा ने पिछली बार मात्र 39 मतों से हार चुकी नीता बुटोला पर दोबारा दांव लगाया, जबकि कांग्रेस ने नई प्रत्याशी नीलम बुटोला को मैदान में उतारा।

यह भी पढ़ें 👉  देवडोली पहुंची थाने!... चोरी के राज़ ने देवभूमि को कर दिया हैरान

वार्ड में 22 पोलिंग बूथ थे, लेकिन कम समय और उत्साह की कमी के कारण मतदान की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। उपचुनाव में कुल 4013 मत पड़े, जिनमें से भाजपा को 2532, कांग्रेस को 1421 मत प्राप्त हुए, जबकि 60 मत रद्द किए गए।

भाजपा के जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि जनता का भरोसा भाजपा पर है और कांग्रेस को फिर से अपनी ताकत साबित करने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का व्यापक विकास हो रहा है और जनता ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। उपचुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए जश्न और आतिशबाजी की, जिससे वार्ड में उत्सव का माहौल बन गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में