उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट पिथौरागढ़ हिल दर्पण

नौकरी का झांसा, फिर दो नाबालिगों से दरिंदगी!… दोषी को 20 साल की जेल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दो नाबालिग छात्राओं के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पिथौरागढ़ की विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) धनंजय चतुर्वेदी की अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोषी इरफान पुत्र फिदा हुसैन, निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश), को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर कुल 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। साथ ही राज्य सरकार को दोनों पीड़िताओं को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी!...इंटरनेट से आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड, पुलिस का एक्शन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, एक फरवरी 2024 को धारचूला क्षेत्र की दो नाबालिग छात्राएं स्कूल गई थीं, लेकिन घर वापस नहीं लौटीं। तीन फरवरी को परिजनों ने धारचूला कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इरफान और उसका एक किशोर साथी छात्राओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे। आरोप था कि इसके बाद दोनों छात्राओं के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले धक्का, फिर बेरहमी से पिटाई... सड़क पर तड़पता छोड़कर चले गए साथी! CCTV से खुला राज

पुलिस ने तलाश के दौरान दोनों छात्राओं को बरेली बस अड्डे से बरामद किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में दूसरे आरोपी को किशोर घोषित किए जाने के बाद उसकी पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड भेज दी गई।

मामले की सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक प्रेम सिंह भंडारी ने अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में 14 गवाह पेश किए। सुनवाई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने इरफान को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। न्यायालय ने दोनों पीड़िताओं को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने के भी आदेश दिए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में