उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने निगमों और बोर्डों में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय कर्मचारियों की तर्ज पर निगम और बोर्ड के कार्मिकों को भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  आतंकियों का कायराना हमला... उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर समेत दो जवान शहीद

सरकारी जानकारी के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न निगमों और बोर्डों में कार्यरत डेढ़ लाख से अधिक कर्मचारियों को इस निर्णय का लाभ मिलेगा। इससे पहले राज्य सरकार राजकीय कर्मचारियों के लिए बढ़े हुए महंगाई भत्ते के आदेश जारी कर चुकी है। अब उसी क्रम में निगम और बोर्ड के कर्मचारियों को भी संशोधित दरों पर डीए का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी...9 जिलों पर मूसलाधार बारिश का खतरा

मुख्यमंत्री की मंजूरी के अनुसार, पांचवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, छठवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत प्रतिमाह कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आतंकियों का कायराना हमला... उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर समेत दो जवान शहीद

सरकार के इस फैसले से निगमों और बोर्डों में कार्यरत कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। संशोधित महंगाई भत्ते का लाभ 1 जनवरी 2026 से देय होगा और इसके भुगतान की प्रक्रिया शासन स्तर से जारी आदेशों के अनुसार पूरी की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में