उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

फिर विवादों में उत्तराखंड के यूट्यूबर!…साथियों समेत गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के प्रसिद्ध यूट्यूबर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर यूट्यूबर और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, राज सिंह चौहान की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में राज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि पांच अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह हरिद्वार बाईपास स्थित एक कैफे के पास प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनके साथियों से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि रात करीब आठ बजे बातचीत के दौरान विवाद हो गया और अनुराग डोभाल तथा उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा... बाइक गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत; साथी लापता

तहरीर के मुताबिक, अनुराग डोभाल पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों पर लोहे के हथियार और डंडों से हमला करने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें वाहन से कुचलने का प्रयास किया। मारपीट में उन्हें चोटें आने की बात भी तहरीर में कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया खेल शुरू!… बादल, बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

मोबाइल और सोने की चेन छीनने का आरोप

राज सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ली गई। किसी तरह वह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए। इसके बाद भी आरोपियों की ओर से उन्हें और उनके परिवार को धमकी दिए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, फोन कॉल और इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से जान से मारने की धमकियां दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा यू-टर्न!... 11 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

कई लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

तहरीर में अनुराग डोभाल के साथ अभय चौधरी, तपन पंडित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव और गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम भी बताए गए हैं। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

यूट्यूबर समेत चार गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनुराग डोभाल समेत उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में