उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड अलर्ट…2 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी, कौन से जिले हैं प्रभावित?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई पहाड़ी जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर—में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 2 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

28 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बर्फबारी या बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी विवाद ने पकड़ा तूल...अब सामने आएंगे निविदा के राज

29 मार्च को इन ही जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी या बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

30 और 31 मार्च को भी पहाड़ी जिलों में मौसम खराब बना रह सकता है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में इस दौरान छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

1 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

2 अप्रैल को भी पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में इस दौरान बारिश, बौछारें या बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में