उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सोशल

उत्तराखंड… इतने पदों पर जल्द होगी अग्निवीर भर्ती

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के जोनल भर्ती अधिकारी, मेजर जनरल मनोज तिवारी, ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों के बीच अग्निपथ योजना पर विस्तार से चर्चा हुई, जिससे राज्य के युवाओं के लिए नई संभावनाएं बन सकती हैं। मुख्यमंत्री धामी ने इस मुलाकात को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कदम उत्तराखंड के युवाओं के लिए लाभकारी साबित होगा।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान, मेजर जनरल मनोज तिवारी ने सीएम धामी को जानकारी दी कि अब तक अग्निवीर भर्ती के तहत उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थी चयनित हो चुके हैं। इसके अलावा, 2000 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को इस प्रक्रिया में शामिल करने के लिए राज्य और जनपद स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल को सराहा और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  टैंट हाउस में काला धंधा... पुलिस के छापे में खुला राज, मिली लाखों की चरस और हजारों की नगदी

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है और राज्य सरकार सेना को हर स्तर पर प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना पर मेजर जनरल मनोज तिवारी से हुई चर्चा महत्वपूर्ण थी और यह राज्य के लिए एक सकारात्मक कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, बड़े सुराग की तलाश

उत्तराखंड को ‘सैनिक प्रदेश’ के रूप में जाना जाता है, जहां करीब 72 हजार युवा भारतीय सेनाओं में कार्यरत हैं। राज्य में 1,69,519 पूर्व सैनिक भी हैं। इसके अलावा, उत्तराखंड के वीर सैनिकों का भारतीय सेना में अहम योगदान रहा है, विशेष रूप से 1999 के कारगिल युद्ध में, जहां राज्य के 75 वीर सैनिकों ने शहादत दी थी। इन सैनिकों ने दुश्मन पाकिस्तान के खिलाफ जांबाजी का प्रदर्शन किया था, जो सैन्य इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण अग्निकांड... गोदाम में धधकी आग, लाखों की संपत्ति राख
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में