कार्रवाई गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

एक पुराने वीडियो ने मचा दिया बवाल!… कंगना रनौत के नाम पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों की बढ़ी मुश्किलें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद कंगना रनौत के पुराने वीडियो को कथित तौर पर गलत जानकारी के साथ प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो... बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

शिकायत में नेहा शर्मा ने आरोप लगाया है कि कंगना रनौत का राजस्थान के जोधपुर स्थित गणेश मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। आरोप है कि वीडियो के साथ अलग-अलग भ्रामक कैप्शन जोड़कर पोस्ट और रील बनाई जा रही हैं, जिससे वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में इस वीडियो को 29 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखने से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस तरह की भ्रामक सामग्री से सांसद की छवि और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के साथ महिलाओं के सम्मान और धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम... ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; अब कैसा रहेगा मौसम?

थाना राजपुर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि नेहा शर्मा की शिकायत पर मुकदमा अपराध संख्या 275/26 दर्ज किया गया है। इसमें आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) और बीएनएस की विभिन्न धाराएं शामिल हैं। मामले की विवेचना एसएसपी देहरादून के निर्देश पर डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस अब वीडियो प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट और संबंधित यूजर्स की पहचान करने में जुटी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में
उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय