उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

देवभूमि में इंसानियत शर्मसार!… 11 माह की मासूम से दरिंदगी, हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल...इन अफसरों के बदले कार्यक्षेत्र

मामला हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती का है। जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। आरोप है कि रविवार रात उनके साथ फैक्टरी में काम करने वाला एक व्यक्ति घर में घुस आया और 11 माह की मासूम को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां पूर्णागिरि के दरबार में पहुंचे सीएम धामी... 2.54 करोड़ के भव्य मंदिर में कराई प्राण प्रतिष्ठा

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। फिलहाल मासूम का एम्स में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एक पुराने वीडियो ने मचा दिया बवाल!... कंगना रनौत के नाम पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों की बढ़ी मुश्किलें

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में