उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

पुल में रेत नहीं, मिट्टी का उपयोग!… इंजीनियर सस्पेंड, राहत नहीं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में पुल निर्माण के दौरान रेत की जगह मिट्टी का उपयोग करने के मामले में सुनवाई हुई। अभियंता अजय कुमार, जिन्हें इस मामले में डेपुटेशन पर भेजा गया था, को सस्पेंड किया गया था।

मामला देहरादून जिले के सौड़ क्षेत्र का है। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान फिलहाल अभियंता को कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट ने विपक्षी पक्ष को तीन हफ्ते के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

सुनवाई के दौरान बताया गया कि पुल निर्माण में रेत की जगह मिट्टी मिलाई जा रही थी। ग्रामीणों ने इसे देखकर विरोध किया और इसका वीडियो भी बनाया। शिकायत मिलने पर पुल निर्माण कंपनी ब्रिडकुल ने अभियंता अजय कुमार को सस्पेंड कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

कोर्ट में यह भी कहा गया कि अभियंता के इस कदम से आम जनता की सुरक्षा और पैसों का दुरुपयोग हो सकता था। पुल बन जाने के बाद इससे हादसे का खतरा भी था।

अभियंता ने बर्खास्तगी के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। उनका दावा है कि उनकी नियुक्ति लोक निर्माण विभाग ने की थी और सस्पेंड करने का अधिकार कंपनी को नहीं था। उनका कहना था कि निलंबन केंद्रीय प्रशासनिक नियमावली के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल अभियंता को कोई राहत नहीं दी और आम जनता के हितों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में