उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

UPSC-PCS की तैयारी अब फ्री!…धामी सरकार का युवाओं के लिए बड़ा दांव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू करने जा रही है, जिसके तहत युवाओं को घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना का शुभारंभ करेंगे।

इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराना है। योजना का लाभ राज्य के विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट...26 सितम्बर को इन जिलों में स्कूल बंद

योजना के तहत विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं में UPSC और PCS, रक्षा सेवाओं में CDS, इसके अलावा बैंकिंग, रेलवे और SSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही CAT, MAT, GATE, NET और SSIR NET जैसी प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन तैयारी की सुविधा मिलेगी। सरकार ने योजना को लेकर विधानसभा के ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान गैरसैंण में हुई कैबिनेट बैठक में चर्चा की थी। अब इसे जल्द लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि विवाद से फर्जी प्रमाण-पत्र तक!... अब मौके की जांच के बिना नहीं बनेगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का सबसे बड़ा लाभ उन विद्यार्थियों को मिलने की उम्मीद है, जो आर्थिक संसाधनों की कमी के चलते महंगी कोचिंग नहीं ले पाते। ऑनलाइन सुविधा के कारण उन्हें घर बैठे गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का रंग...बारिश के बाद शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी

दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए यह योजना विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए देहरादून या दूसरे बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन और सफलता के नए अवसर मिलेंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में