उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हल्द्वानी हिल दर्पण

भाईदूज पर कैंची धाम में दर्शन के लिए जाना है?… पहले जान लें पुलिस ने क्या-क्या बदला

खबर शेयर करें -

भाईदूज के अवसर पर 11 नवंबर को कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष यातायात प्लान जारी किया है। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही बसों और चौपहिया वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। यह व्यवस्था अलग-अलग समय के अनुसार लागू रहेगी।

पुलिस के मुताबिक, सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को जिले की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सेना के बैंड की धुन, हजारों भक्त और मां गंगा की विदाई... छह माह के लिए थम गई गंगोत्री धाम की रौनक

इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा, धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वहीं हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से इन पर्वतीय जिलों की ओर जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धनाचूली बैंड के रास्ते भेजा जाएगा।

काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड से डायवर्ट कर मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग से भेजा जाएगा।

*कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था

यह भी पढ़ें 👉  भाईदूज पर छुट्टी मिलेगी या नहीं?... सरकार ने तोड़ी चुप्पी, वायरल आदेश पर दिया बड़ा बयान

भीमताल की ओर से कैंची धाम आने वाले निजी वाहनों को विकास भवन पार्किंग, भीमताल में खड़ा करना होगा। यहां से श्रद्धालु स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम मंदिर पहुंच सकेंगे।

वहीं ज्योलीकोट, गेठिया और नैनीताल मार्ग से आने वाले निजी वाहनों के लिए भवाली स्थित सैनेटोरियम पार्किंग निर्धारित की गई है। यहां से भी कैंची धाम तक शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।

इन वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

भाईदूज के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी, दोपहिया वाहनों और पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत का तांडव...कहीं दोस्त तो कहीं रिश्तेदार बने जान के दुश्मन, 24 घंटे में तीन कत्ल

इसके अलावा भीमताल, नैनीताल और ज्योलीकोट की ओर से खैरना, गरमपानी और बेतालघाट जाने वाले स्थानीय वाहन दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

भीमताल से अल्मोड़ा, रानीखेत और कैंची धाम जाने वाले वाहनों को नैनी बैंड प्रथम से सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग और शिप्रा पुल भवाली होते हुए भेजा जाएगा।

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से निर्धारित रूट, पार्किंग और शटल व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यातायात प्लान का पालन करने से अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सकेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में